विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेल की अहम भूमिका – डॉ.कप्तान सिंह

Spread the love

अम्बेडकरनगर।  विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में पाठ्येत्तर क्रिया कलापों और क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का महान योगदान होता है। खेल जीवन में स्पर्धा के द्योतक होते हैं,जो जीवन में लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होते हैं। उक्त बातें गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, राजेसुल्तानपुर के प्रधानाचार्य डॉ.कप्तान सिंह ने व्यक्त किया। मालूम है श्री सिंह माध्यमिक शिक्षा विभाग, अंबेडकर नगर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के द्वितीय सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुधीर शुक्ल तथा सुभाष चंद्र राम ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन मंजू सिंह ने किया। जिले के नोडल विद्यालय गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, राजेसुल्तानपुर में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस आज 100 मीटर सीनियर संवर्ग बालकों के वर्ग में चंडी प्रसाद के सोनू प्रथम,गांधी स्मारक के सौरभ द्वितीय तथा चित बहाल के तरुण तृतीय स्थान पर रहे इसी क्रम में 100 मीटर सीनियर संवर्ग बालिकाओं के वर्ग में गांधी स्मारक की सुमन गोंड प्रथम,लल्लन जी की पूजा निषाद द्वितीय और गांधी स्मारक की नेहा तीसरे स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिताओं के द्वितीय दिवस आयोजित 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में रेस में चित बहाल के शमीम प्रथम,गांधी स्मारक के ऋषिराज द्वितीय और लल्लन जी के सत्यव्रत मिश्र तीसरे स्थान पर, जबकि इसी रेस की बालिका संवर्ग में राजकीय तेंदुआई की अंशिका प्रथम, पूरनपुर की हर्षिता द्वितीय तथा गांधी स्मारक की सुमन गोंड तृतीय एवं 1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में ब्लूमिंग के अनूप प्रथम, तेंदुआई के सत्यम कन्नौजिया द्वितीय और लल्लन के दिव्यांशु तृतीय रहे। आज सम्पन्न सीनियर बालकों की 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में चित बहाल के शमीम प्रथम,गांधी स्मारक के ऋषिराज द्वितीय, चंडी प्रसाद के शिवम तृतीय और 5000 मीटर सीनियर संवर्ग बालकों की दौड़ में गांधी स्मारक के ऋषिराज प्रथम, चंडी प्रसाद के शिवम द्वितीय, गांधी स्मारक के निखिल तृतीय,भरतपुर के कन्हैया चतुर्थ और ब्लूमिंग के मिंटू निषाद पंचम स्थान प्राप्त किए। जबकि 3000 मीटर जूनियर संवर्ग बालक में पूरनपुर के सर्वेश प्रथम,ब्लूमिंग के अनूप द्वितीय,चंडी प्रसाद के रंजीत तीसरे स्थान से संतोष किए। इसके अतिरिक्त बालकऔर बालिकाओं के अलग अलग संवर्गों में गोला, भाला और चक्र प्रक्षेप की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। अंतिम सत्र में भव्यसांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गयाजिसका संचालन डॉ. उदयराज मिश्र,राजेश मिश्र और सोनी सिंह ने किया। सभी प्रतिभागी आगामी सात अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक एकलव्य स्टेडियम में जनपदीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *