अंतिम चरण के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर से

Spread the love

दुद्धी,सोनभद्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), दुद्धी-सोनभद्र के प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल ने बताया कि सत्र अगस्त 2026 के लिए पंचम एवं अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया के तहत रिक्त सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चतुर्थ चरण के बाद खाली बची सीटों का विवरण और ऑनलाइन आवेदन का लिंक परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी नए विकल्प चुन सकते हैं, जबकि नए आवेदक नया फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन और विकल्प बदलने की सुविधा 06 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 की रात 12:00 बजे तक चालू रहेगी। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹300, अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए ₹250 और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए ₹100 निर्धारित है। भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई से किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *