नमो घाट पर आगामी एयर शो की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

Spread the love

​चन्दौली। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, वाराणसी के पुलिस कमिश्नर (सीपी) मोहित अग्रवाल ने आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित नमो घाट पर आगामी 22, 23 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित भव्य एयर शो को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के दल ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दर्शकों की सुरक्षा, सुगम यातायात, पार्किंग व्यवस्था और पहुंच मार्गों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखने के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए।​

यातायात व्यवस्था के लिए बनेगा विशेष रूट डायवर्जन प्लान

एयर शो के दौरान श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपस में बेहतर समन्वय बनाकर समय रहते तैयारियां पूर्ण करें, ताकि यह आयोजन सुरक्षित, व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण, डीसीपी वाराणसी गौरव बंसवाल, वाराणसी के जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार, जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *