एनटीईसीएल वल्लूर में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई

Spread the love

वल्लूर। एनटीईसीएल वल्लूर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में एनटीईसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अहमद कौनेन रजा, महाप्रबंधक (O&M) बिमल कुमार साहा, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों महान नेताओं के आदर्शों, सादगी, सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *