एनटीपीसी कोलडैम द्वारा बिलासपुर जिले में 200 एकल विद्यालयों के संचालन हेतु समझौता ज्ञापन

Spread the love

बिलासपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमन्द बच्चों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने तथा शिक्षा के अवसरों को सुदृढ़ करने की दिशा में एनटीपीसी कोलडैम द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व कार्यों के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस पहल के तहत एनटीपीसी कोलडैम एवं भारत लोक शिक्षा परिषद के बीच बिलासपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 200 एकल विद्यालयों के संचालन हेतु समझौता ज्ञापन किया गया। 30 सितंबर 2026 को एनटीपीसी कोलडैम के परियोजना प्रमुख एस एस राव तथा भारत लोक शिक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव राजीव अग्रवाल ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनटीपीसी कोलडैम की मानव संसाधन प्रमुख मंगला हरीन्द्र नए उप.महाप्रबंधक ;सीएसआरद्ध डॉण् अंजुला अग्रवालए उप.प्रबंधक ;सीएसआरद्ध पूरन सिंह तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं भारत लोक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष अखिल कुमार गुप्ता सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस पहल के अंतर्गत एनटीपीसी कोलडैम द्वारा एकल विद्यालयों के माध्यम से ग्रामीण परिवेश के बच्चों को गैर.औपचारिक बुनियादी प्राथमिक शिक्षा के साथ स्वास्थ्यए स्वच्छता एवं विकास से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय के लिए स्थानीय स्तर पर योग्य शिक्षित युवाओं को ष्आचार्यष् के रूप में चयनित किया जाएगाए जो अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्र में बच्चों को शिक्षा प्रदान करेंगे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ.साथ उनके समग्र व्यक्तित्व निर्माण पर भी केंद्रित है। भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा एनटीपीसी कोलडैम के सहयोग से इस पहल को लागू किया जाएगा। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नियमित प्रगति रिपोर्टए भौतिक निरीक्षण तथा जियो.टैग्ड फोटोग्राफ के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। एनटीपीसी कोलडैम की यह पहल गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण समुदाय के बच्चो को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *