सम्पर्क मार्ग न बनने से नागरिकों को हो रही परेशानी

Spread the love

अंबेडकर नगर। विधान सभा क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत अराजी देवारा दर्शन नगर बंधे से प्रसाद कुर्मी का पूरवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से होते हुए माझा कम्हरिया को जोड़ने वाले बदहाल सम्पर्क मार्ग को न बनने से ग्रामीणों को आने- जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो इस संपर्क मार्ग को लेकर पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिया गया था पर अभी भी बजट न पास होने की वजह से संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों सहित बीमार,बुजुर्ग को काफी दूरी घूम कर दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है। रास्ता बन जाने से लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होती लेकिन आराजी देवारा के ग्रामीणों की दिक्कत जस की तस बनी हुई है।

इस सम्बंध में ग्राम प्रधान बिलायती देवी एवं ग्राम पंचायत सचिव अशोक कुमार मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सड़क की लम्बाई अधिक होने से बजट की कमी आड़े आती है फिर भी समय समय पर मरम्मत का कार्य कराया जाता है। इस सड़क मार्ग को पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्ययोजना में शामिल किया गया है परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीडब्ल्यूडी विभाग के अवर अभियंता सन्त विजय यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बजट अभी पास नही हुआ है बजट पास होने पर सड़क का कार्य शुरू किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव ग्रामीण धर्मेश वर्मा,श्याम सुंदर श्रीकांत यादव,अशोक यादव, जयराम यादव, छोटेलाल , शिवपाल आदि लोगों ने शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *