हाजीपुर। धनबाद मंडल में पानी की क्वालिटी सुधारने के लिए एक स्पेशल ड्राईव चलाया जा रहा हैए जिसके तहत पानी के स्टोरेज टैंकों की सफाई, क्लोरीनेशन/डिसइंफेक्शन, पानी की क्वालिटी की मॉनिटरिंग और सोर्स से लेकर नल तक ट्रीटमेंट की ज़रूरतों का रिव्यू किया जा रहा है। पानी के सोर्स से नल तक पानी की क्वालिटी का असेसमेंट किया जा रहा है ताकि उन जगहों की पहचान की जा सके जहां फिल्ट्रेशन या ट्रीटमेंट की आवश्यकता है।
सोर्स प्वाइंटस पर क्लोरीनेशन सुनिश्चित किया जा रहा है और कई स्टेशनों पर क्लोरीनेटर मशीनें लगाने का कार्य स्वीकृत है। पानी की सप्लाई पाइपलाइनों और पाइपिंग सिस्टम की समय-समय पर जांच की जा रही है और जांच के दौरान पाई गई कमियों को तुरंत ठीक किया जा रहा है। पानी क्वालिटी और रेसिडुअल क्लोरीन की जांच के नतीजों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जहां भी जरूरत होए जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे है।
इसी कड़ी में वाटर टैंकों के सफ़ाई हेतु धनबाद मंडल में 20.08.2026 से एक विशेष अभियान के तहत 18.09.2026 तक ओवरहेड, अंडरग्राउंड और पीवीसी सहित सभी 4608 पानी के टैंकों की सफाई की जानी है। इनमें से अब तक 2386 पानी के टैंकों को साफ़ और डिसइंफेक्ट किया जा चुका है। बाकी टैंकों पर तेज़ी से काम पूरा करने के लिए कड़ी नज़र रखी जा रही है। लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 पीएस टैंक के बदलने कार्य की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। पूर्व मध्य रेल यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को सुरक्षित, साफ़ और भरोसेमंद पीने के पानी की सुविधाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत सभी मंडलों में लगातार मॉनिटरिंग, बचात के लिए मेंटेनेंस और समय पर सुधार के कदम उठाए जा रहे हैं।
