हिंदी पखवाड़ा 2026 : काव्य संध्या से सजा एनटीपीसी टांडा

Spread the love

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा में हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती ईशा प्रिया, जिलाधिकारी, अंबेडकरनगर;  रंजीत कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अंबेडकरनगर;  राजीव कुमार सिन्हा, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी टांडा सहित वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

काव्य संध्या में सुप्रसिद्ध कवियों  अरुण जेमिनी,  राजेश अग्रवाल,  उपेंद्र पांडेय एवं  शैलेंद्र मधुर ने अपनी रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं का मनोरंजन किया। हास्य, व्यंग्य, देशभक्ति एवं समसामयिक विषयों पर प्रस्तुत कविताओं को श्रोताओं की उत्साहपूर्ण सराहना मिली। काव्य सम्मेलन ने हिंदी पखवाड़े के आयोजन को साहित्यिक एवं सांस्कृतिक रंग प्रदान किया और एनटीपीसी टांडा परिवार को हिंदी कविता एवं साहित्य का आनंद लेने का अवसर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *