तेज हवा से गिरा शीशम का पेड़ एक घंटे तक अहरौरा जमुई रोड रहा बाधित 

Spread the love

स्थानीय लकड़ी काटने वालो ने डालिया काट आवागमन शुरू कराया 

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा जमुई रोड पर स्थित मेंहदीपुर गांव के पास शनिवार को दोपहर लगभग 2 बजे रोड पर विशाल शीशम का पेड़ गिर जाने से लगभग एक घंटे से अधिक समय तक रोड पर यातायात बाधित हो गया इस बीच दाेनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई एक घंटे बाद पहुंचे स्थानीय लकड़ी काटने वालो ने पेट्रोप चलित आरा मशीन से पेड़ की मोटी डालियों को काटकर आवागमन शुरू कराया।

विगत तीन दिनों से लगातार हो रही बरसात और तेज हवा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी बीच शनिवार को तेज हवा चलने और बरसात से मिट्टी दलदल होने के कारण अहरौरा जमुई रोड पर स्थित मेंहदीपुर गांव के पास एक विशाल शीशम का पेड़ रोड पर गिर गया संयोग रहा की कोई पेड़ की चपेट में नहीं आया। रोड पर पेड़ गिरने से वाहनों का आवागमन रुक गया और दोनों तरफ लंबा जाम लग गया इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय पेड़ काटने वालो को बुलाकर पेड़ की डलिया कटवा कर आवागमन शुरू कराया। पेड़ गिरने से लगभग एक घंटे से अधिक समय तक आवागमन बाधित रहा।इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की रोड पर पेड़ गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर डालियों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *