“मेरे सपनों का भारत अभियान” के तहत चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को मेरे सपनों का भारत’ अभियान के तहत बच्चों की चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें चित्रकला में निधि व निबंध में नैनसी प्रथम स्थान प्राप्त किया ।चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के जरिए देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर पेश की। चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को रेखांकित किया ।
जयहिन्द विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सोनकर ने बताया की निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में निधि प्रथम ओम पांडेय द्वितीय, मुस्कान तृतीय स्थान प्राप्त की तो निबंध प्रतियोगिता में नैनसी मौर्य प्रथम, रागिनी द्वितीय, संध्या कुमारी तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सोनकर ने बच्चों की सहभागिता और निबंध और चित्रकला के माध्यम से उनके द्वारा स्वच्छ भारत अभियान, आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर उकेरे गए चित्रों व लिखे गए निबंध की सराहना किया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर मंडल महामंत्री कृष्णा तिवारी सहित अन्य लोग व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।
