816 केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा, 8207 शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Spread the love

 म्योरपुर में सबसे ज्यादा 2106 शिक्षार्थी हुए शामिल, सभी विकास खंडों में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई परीक्षा

सोनभद्र। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के 816 परीक्षा केंद्रों पर 15 वर्ष से अधिक आयु के चिन्हित निरक्षर शिक्षार्थियों की मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक परीक्षा आयोजित हुई। सुबह 10 बजे शुरू हुई परीक्षा में सभी 10 विकास खंडों से कुल 8207 शिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। म्योरपुर में सर्वाधिक 2106 शिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। रॉबर्ट्सगंज में 1541, कोन में 1391, करमा में 741, चोपन में 484, चतरा में 464, घोरावल में 441, नगवां में 437, बभनी में 325 और दुद्धी में 277 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सहायक निदेशक, साक्षरता कार्यक्रम प्रतिमा मिश्रा ने रॉबटर््सगंज के प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी प्रथम और छपका स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परीक्षा निर्धारित मानकों के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। पूर्व में आयोजित परीक्षाओं में 24,958 प्रतिभागियों में से 22,959 ने निर्धारित साक्षरता दक्षता हासिल की है। मार्च 2026 की परीक्षा में 12,210 में से 12,056 प्रतिभागी उत्तीर्ण हुए थे। परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परिणाम उल्लास पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *