अहरौरा, मिर्जापुर। क्षेत्र के इमलिया चट्टी स्थित अतरौली डाक बंगला पर रविवार को दोपहर में किसान कल्याण समिति जरगो कमांड की बैठक समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोमवार से जरगो बांध से चलने वाली सभी नहरों को खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में किसान कल्याण समिति के महामंत्री हरिशंकर सिंह ने बताया की जरगो जलाशय का पंसाल 319:09 फीट है जब की बांध की क्षमता 320 फीट है। बैठक में कमाण्ड के सभी नहरों के भौतिक स्थिति की समीक्षा की गई और विभागीय अधिकारियों को वर्षात से टूटे-फूटे नहरों को तत्काल ठीक करने हेतु कहा गया साथ ही नगर खोलने के संदर्भ में सर्व सम्मत निर्णय हुआ कि सोमवार 21 सितम्बर से कमाण्ड की सभी नहरों को खोल दिया जाएगा ।
यदि इस बीच बरसात होती है तो आवश्यकता के हिसाब से नहरों का संचालन किया जाएगा और नहर बंद करने के संबंध में अगली बैठक 20 अक्टूबर को निर्णय होगा। बैठक का संचालन महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल ने किया । इस अवसर पर प्यारे लाल मौर्या, सरदार अजीत सिंह, गुलाब सिंह, त्रिभुवन सिंह, सेवाराम सिंह, ओम प्रकाश सिंह, संदीप सिंह, कमलेश सिंह, उत्कर्ष मिश्रा, राम चन्द्र सिंह, शिव शंकर पटेल, कमलेश सिंह, राम शकल मौर्या, राजेश सिंह, सर्वजीत सिह, सिद्ध नाथ सिंह, बाबू लाल, अवधेश कुमार, जमुना सिंह, मनोज सिंह, श्याम लाल मौर्या, राज कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
