सेवा संकल्प अभियान के तहत अमवार में जलाया गया ‘आशीर्वाद का दिया’

Spread the love

अमवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत अमवार, विकासखंड दुद्धी में ग्राम पंचायत की ओर से कनहर बांध के समीप स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, स्वच्छता, जनकल्याण और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार रहे। कार्यक्रम के आयोजक एवं ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने अतिथियों एवं ग्रामीणों का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता ईश्वर चंद्र निराला, मोहरलाल खरवार, समाजसेवी सुभाष चंद्र भारती, सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर क्षेत्र के सुख, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता से माहौल उत्साहपूर्ण रहा। मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार ने कहा कि सेवा और जनकल्याण की भावना समाज को मजबूत बनाने का कार्य करती है। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सहयोग, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सेवा, स्वच्छता और जनहित के कार्यों के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *