प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राम जानकी मंदिर में पूजन-हवन

Spread the love

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन पर गुरुवार को नगर स्थित राम जानकी मंदिर, पुराने सिनेमा हॉल के पास विधिवत पूजन, श्रृंगार और हवन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए देश के चौमुखी विकास और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी रहे। पुरोहित बृजेश शुक्ला ने विधि-विधान से पूजन एवं हवन कराया। डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और सुशासन को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह, संतोष शुक्ला, आनंद मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, अरविंद पांडेय, मनीष अग्रहरि, मंजू गिरी, प्रमिला सिंह, मनीष पटेल, बलराम सोनी, शुभम सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, रवि तिवारी, राहुल शर्मा, प्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश कश्यप, विवेक सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *