उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026’ का भव्य शुभारंभ

Spread the love

  प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय परिसर में आज ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026’ का शुभारंभ कर्टेन रेज़र/लॉन्च कार्यक्रम के साथ किया गया। 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस पखवाड़े का आधिकारिक उद्घाटन महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के सभी प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरणा लेने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” की भावना के साथ स्वच्छता केवल एक अभियान न होकर हमारी दैनिक कार्यसंस्कृति और व्यक्तिगत आदत बननी चाहिए। उन्होंने रेल परिसरों, स्टेशनों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ अपशिष्ट पृथक्करण और सफाई मित्रों के सम्मान की संस्थागत संस्कृति विकसित करने का संदेश दिया। 

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी द्वारा पखवाड़े की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस वर्ष अभियान के तहत पाँच मुख्य स्तंभों और विविध गतिविधियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा|  पांच प्रमुख केंद्रित क्षेत्र: स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (CTUs) का रूपांतरण, स्वच्छ पाठशाला व युवाओं की भागीदारी, सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा/सेवा/सम्मान शिविर, जनभागीदारी और स्वच्छता से समृद्धि। 

• प्रमुख गतिविधियां: वृहद् वृक्षारोपण, “एक दिन एक घंटा एक साथ” श्रमदान, कबाड़ से कला अभियान, स्वच्छता शपथ, खेल-कूद में जीरो वेस्ट को बढ़ावा, सफाई कर्मियों का हेल्थ चेकअप तथा टूरिस्ट व हेरिटेज स्थलों की सफाई। 

इसी क्रम में आज महाप्रबंधक ने नेतृत्व में जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल पर हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी अभियान भी आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उत्तर मध्य रेलवे इस पखवाड़े के दौरान अपने सभी मंडलों, कारखानों और कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता अभियानों के माध्यम से “स्वच्छ रेलवे, स्वस्थ यात्री और स्वच्छ पर्यावरण” के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *