आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को कान खोलकर सुना जाता है- राजनाथ सिंह

Spread the love

*आज भारत दुनिया के देशों से आँख से आँख मिलाकर बात कर सकता है, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की देन है- योगी आदित्यनाथ* 

*राइट टाइम, राइट लीडर, राइट वर्क इज नरेंद्र मोदी- सीएम, आंध्रप्रदेश* 

*काशी विश्व की प्राचीन नगरी के साथ ऊर्जा की नगरी है-चंद्रबाबू नायडू*

*विधानसभाओं तथा संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था जल्द होगी-मुख्यमंत्री, आंध्रप्रदेश* 

*प्रधानमंत्री दिन-रात कार्य करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को साधने का कार्य कर रहे हैं, युवाओं को उनसे सीख लेते हुए उसका अनुकरण करना चाहिए- चिराग पासवान*

*सूचना विभाग के चित्र प्रदर्शनी का रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने उद्घाटन कर अवलोकन किया*

   वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में “सेवा संकल्प अभियान” कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया गया। 17 सितंबर गुरुवार को रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र, सिगरा में आयोजित पीएम की कर्मभूमि वाराणसी से उनके जन्मभूमि वडनगर तक जाने वाली बाइक यात्रा को फ्लैग ऑफ किये जाने के कार्यक्रम का मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रक्षा मंत्री को अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

     रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपस्थित युवा समूह को संबोधित करते हुए ‘हर हर महादेव की जय’ उद्घोषित किया। उन्होंने चंद्रबाबू नायडू को ऐतिहासिक भाषण के लिए बधाई भी दी। उन्होंने कहा ऐसा कहा जाता है कि जिंदगी लंबी के साथ बड़ी भी होनी चाहिए, इसी को चरितार्थ किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने। आज की बाइक यात्रा प्रधानमंत्री के कर्मस्थली से जन्मस्थली को जोड़ने का कार्य करेगी। वड्डनगर के संस्कार, काशी का सेवा और यात्रा की साधना त्रिवेणी को जोड़ती है। कर्मस्थली जन्मस्थली के जल से तथा जन्मस्थली को कर्मस्थली के जल से सींचने का कार्य करेगी। यात्रा का उद्देश्य लोगों से संवाद, विकास के प्रति सबकी सहभागिता को भी समाहित करना है। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को कान खोलकर सुना जाता है। पीएम मोदी ने कैसे भारत को नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई, कैसे जम्मू से 370 हटाकर भारत को एक किया गया, संसद में महिलाओं को सम्मान, कैसे उन्होंने भारत की संस्कृति और सभ्यता पर गर्व करना सिखाया, लोगों को स्वावलंबी बनाना ये सभी कार्य प्रधानमंत्री ने किया है। आज मुद्रा योजना से लोगों को अपने पैरों पर खड़ा होने का कार्य किया है। स्किल इंडिया ने नौजवानों के हुनर को वैश्विक बनाया है। आज तीन करोड़ महिलाएं लखपति हुई हैं। जहां लोगों की सोचने की शक्ति खत्म होती है, वहीं से सोचने का कार्य प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। उन्होंने गुजरात को विकास के मामले में आगे बढ़ाते हुए आज वैश्विक प्रदेश बनाया है। गुजरात के गावों में प्रधान सर्वसम्मति से चुना जाता है, जिसमें गांव को आगे ले जाने की बात होती है। आज हुनर को वैश्विक सम्मान मोदी के प्रयासों से मिला है। दुनिया के बाजारों के साथ जोड़ने का कार्य हुआ है। काशी में बनी सिल्क, चंदौली का काला चावल यह सभी वैश्विक हुए हैं। आज प्रधानमंत्री द्वारा वैश्विक स्तर पर देशी उत्पादों का उपहार दिया जाता है।

  केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। एक सामान्य कार्यकर्ता से देश के प्रधानमंत्री तक का उनका सफर बहुत संघर्षों वाला रहा है। उन्होंने बताया कि वाराणसी से वड्डनगर तक की यात्रा को प्रतिदिन 60 से 80 जगहों पर स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा केवल आयोजन नहीं है बल्कि “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार करेगा।

       केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हर हर महादेव उद्घोषित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पिता के रूप में अपना अभिभावक बताया। चंद्रबाबू नायडू को भी उन्होंने अपना अभिभावक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको हमेशा गाइड करने का काम किया है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता हमारी रीढ़ की हड्डी है। कार्यकर्ता है, तभी हम हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी यात्रा बारह वर्षों पूर्व शुरू हुई थी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कर्मस्थली में अपनी उपस्थिति को गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि आज दुनिया के सभी देशों में भारतीयों का सम्मान बढ़ा है, हमारी संस्कृति की पहचान वैश्विक स्तर पर और व्यापक हुई है।

   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “सिया पति राम चंद्र की जय, वृंदावन बिहारी लाल की जय, गंगा मैया की जय, अन्नपूर्णा माता की जय के बाद हर हर महादेव उद्घोषित करते हुए सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ के अवसर पर लोगों का स्वागत किया। उन्होंने देश के लोकप्रिय नेता एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए मां गंगा से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने तथा सेवा संकल्प अभियान को सफलता से पूरी होने की कामना की। उन्होंने कहा आज भारत दुनिया के देशों से आँख से आँख मिलाकर बात कर सकता है, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की देन है। उनका जन्मदिन गुजरात के वड्डनगर में एक सामान्य परिवार में हुआ। अपने संकल्पों को लेकर संकल्पित तथा लगातार संघर्षों को देखते हुए मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के पदों का निर्वहन किया। उन्हें मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के पदों पर सेवा करते हुए 25 वर्ष हो गया। आज विश्व के लोकप्रिय नेता की सेवा यात्रा को भी विश्व देख रहा है।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नया भारत अपनी विरासत को साथ लेकर चलता है, जिसमें काशी में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में 500 वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम का अद्भुत वैश्विक मंदिर तथा प्रयागराज में कुंभ का वैश्विक आयोजन, यह विरासत के प्रति हमारा विश्वास दर्शाता है। योग को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री द्वारा हुआ है। पूरा देश तथा दुनिया प्रधानमंत्री के प्रयासों को लगातार देखते हुए उसे अनुकरित भी कर रही है। उन्होंने यात्रा के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यात्रा पूरी ऊर्जा के साथ “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के प्रयासों को संकल्पित करेगी। बीस दिन की यात्रा में सभी को जुड़ने को तैयार करना है। जनता के साथ संवाद भी बनाना होगा। यात्रा के प्रति उन्होंने अपनी शुभकामनाएं भी दी।

 आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हर हर महादेव उद्घोषित करते हुए भारत माता की जय का नारा लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लोकप्रिय मुख्यमंत्री की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि आपकी ऊर्जा देखकर मैं अभिभूत हूं। आज मै काशी की धरती पर आकर गौरवान्वित हूं। काशी विश्व की प्राचीन नगरी के साथ ऊर्जा की नगरी है। आज काशी के लिए ऐतिहासिक दिन है, देश के प्रधानमंत्री की कर्मभूमि काशी है। काशी ने देश को ऐसा नेता दिया है जिसके पास वैश्विक स्तर की सोच के साथ विकास की क्षमता है। प्रधानमंत्री सामान्य परिवार में पैदा होकर स्टेशनों पर चाय बेचा तथा आज वैश्विक स्तर पर भारत को नई पहचान दिला रहे। लोकतंत्र में आप अच्छी सोच लेकर मेहनत करते हुए ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा है देश बदल रहा है, देश आगे बढ़ रहा है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राइट टाइम, राइट लीडर, राइट वर्क इज नरेंद्र मोदी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी को अपने लिए नहीं राष्ट्र के लिए सपोर्ट करें तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत विकसित भारत को संकल्पित करें। अंत में उन्होंने काशी विश्वनाथ की जय, हर हर महादेव तथा भारत माता की जय के साथ प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयां दीं। ये संकल्प यात्रा इतिहास में एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। 

  प्रधानमंत्री के जीवन तथा उनके सकारात्मक पहलुओं को सम्मिलित करते हुए एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया

  कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ”, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सहकारिता राज्य मंत्री जे पी एस राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, सदस्य विधान परिषद राय धर्मेंद्र सिंह, अश्विनी त्यागी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, त्रिभुवन राम, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ सुनील पटेल, प्रभारी जगदीश पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रभारी एवं सांसद बी डी शर्मा, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस कमिश्नर शिवहरी मीणा, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 

इससे पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूचना विभाग द्वारा सेवा संकल्प यात्रा अभियान के अवसर पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर परिसर में लगाये गए “सेवा संकल्प यात्रा अभियान जनसेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष” विषयक चित्र प्रदर्शनी का फीता खोलकर विधिवत् उद्घाटन किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। 

तत्पश्चात् केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री वित्त पंकज चौधरी आदि लोगों ने पीएम की कर्मभूमि वाराणसी से उनके जन्मभूमि वडनगर तक जाने वाली बाइक यात्रा को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। जिसमें 250 बाइकों पर 500 यात्री सवार रहे।  इससे पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री वित्त पंकज चौधरी द्वारा बाबा श्री काशी विश्वनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन एवं रुद्राभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वास्थ्य दीर्घायु की कामना की गई। लोगों ने काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का निरीक्षण किया तथा मंदिर परिसर में मंगलाचरण

करने वाले बटुकों और तीर्थ पुरोहितों का सम्मान किया गया। उन्हें अंगवस्त्रम और दक्षिणा प्रदान की गई।विश्वनाथ धाम में सेवा देने वाले स्वच्छता प्रहरियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया। तत्पश्चात् उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अन्य लोगों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस मनाया। वैसे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर में स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान एक महत्वपूर्ण पहल थी। इन प्रहरियों ने कॉरिडोर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का दिन है। भारत के प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबा विश्वनाथ धाम में पूजन कर उनके स्वस्थ रहने की कामना की गई। यहां के पुरोहितों और आचार्यों का भी सम्मान किया गया। बडनगर से काशी तक बाइक रैली में शामिल बाइकर्स से संवाद कर प्रसाद वितरित किया गया। 

 इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ”, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सहकारिता राज्य मंत्री जे पी एस राठौर, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, त्रिभुवन राम, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ सुनील पटेल, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस कमिश्नर शिवहरी मीणा, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने किया।

*मंचासीन*

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू,सांसद चिराग पासवान,प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी,सांसद एवं कार्यक्रम संयोजक वी डी शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल,राज्य मंत्री जे पी एस राठौर,राज्य मंत्री अनिल राजभर, मेयर अशोक तिवारी,राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल,राज्य मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी अश्विनी त्यागी, एमएलसी अरुण पाठक, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कोरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया,विधायक नीलकंठ तिवारी,टी राम,सुनील पटेल, सौरभ श्रीवास्तव,प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या उपस्थित रही।

*इनकी रही उपस्थिति*

काशी क्षेत्र के प्रभारी रमेश सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवरतन राठी, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा,शिवनाथ यादव,मीना चौबे,डॉ वीणा पाण्डेय, रामगोपाल मोहले, अमित राय,अनूप जायसवाल, राकेश शर्मा,अमित रावत, विद्यासागर राय, शैलेन्द्र मौर्या,सुधीर मिश्रा,शैलेंद्र मिश्रा,गौरव राठी,दिनेश कालरा,सुधीर सिंह,राहुल सिंह,नवीन कपूर, संजय सोनकर, चन्द्रशेखर उपाध्याय,संजय सिंह,गोकुल सेठ, अशोक यादव,अनिल गुप्ता, आशुतोष पॉल,आत्मा विशेश्वर, सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *