करीमनगर। रामागुंडम एवं तेलंगाना परियोजना परिसर में 17 सितंबर 2026 को भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया, जिसमें परियोजना परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्री विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि, सुरक्षा एवं कार्यों में उत्कृष्टता की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ गणमान्यजनों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा श्रमिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।
श्री विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न
