फूलपुर। इफको फूलपुर संयंत्र के केन्द्रीय कार्यशाला (यांत्रिक) में श्री श्री विश्वकर्मा भगवान की भव्य पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ हुई। वरिष्ठ महाप्रबंधक (इकाई प्रमुख) पी.के.सिंह ने मुख्य यजमान राकेश कुमार राय के साथ सर्वप्रथम गणपति एवं विश्वकर्मा भगवान की पूजा, हवन एवं आरती किया। भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का शिल्पकार माना जाता है। यह पर्व श्रम, कौशल, तकनीक और निर्माण कार्य के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस अवसर पर इफको संयंत्र के सभी विभागों व नैनो संयंत्र में मशीनों की पूजा की गई। यांत्रिक कार्यशाला में अमरनाथ गुफा हिम शिवलिंग बाबा बर्फानी को दर्शाया गया तथा पूजा की गयी जो विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान महाप्रबंधक क्रमशः पी.के.पटेल, रत्नेश कुमार, डॉ अनीता मिश्र, ए.के.गु्प्ता,अरूण कुमार, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः एस.के.सिंह, आर.पी.यादव, संदीप गोयल, पी.के.त्रिपाठी, विनय विक्की, शैलेश शेरकर, संजय कुमार, आशीष कुमार, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।
इफको फूलपुर संयंत्र के केन्द्रीय कार्यशाला में श्री श्री विश्वकर्मा भगवान की भव्य पूजा अर्चना
