उत्तर मध्य रेलवे 17 सितंबर से शुरू करेगा ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा-2026

Spread the love

  प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे  17 सितंबर, 2026 से आधिकारिक तौर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ करने जा रहा है। “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के राष्ट्रीय विषय (थीम) के तहत चलने वाला यह स्वच्छता अभियान 2 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित होने वाले आधिकारिक शुभारंभ कार्यक्रम में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान और सेल्फी अभियान जैसी इंटरैक्टिव गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर आगामी पखवाड़े के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के विषय में चरचा भी की जाएगी।  इस वर्ष के अभियान का मुख्य ध्यान चिन्हित ‘स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों’ और कचरा संवेदनशील बिंदुओं का समयबद्ध कायाकल्प करना है। इसके तहत उत्तर मध्य रेलवे  ने अपने पूरे नेटवर्क में अधिक से अधिक संभव चिन्हित स्थानों की सफाई और मैपिंग का लक्ष्य रखा है।

शुभारंभ समारोह और इस पाक्षिक अभियान में सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी और हितधारक सक्रिय रूप से भाग लेंगे। व्यापक सामुदायिक भागीदारी और दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों—प्रयागराज, झांसी और आगरा—के साथ-साथ कारखाना (वर्कशॉप) इकाइयों में भी एक साथ कर्टेन-रेजिंग कार्यक्रम और अभियान आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान उत्तर मध्य रेलवे के पर्यावरण एवं गृहव्यवस्था विभाग के समन्वयन में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *