यात्रियों की सुविधा हेतु सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल ट्रेन का फफूंद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

Spread the love

 प्रयागराज। रेल यात्रियों की सुविधा एवं जनमांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 04169/04170 सूबेदारगंज-इंदौर-सूबेदारगंज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन) का फफूंद स्टेशन पर प्रायोगिक/अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है, साथ ही गाड़ी संख्या 04170 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल का झींझक स्टेशन पर समय संशोधित किया गया है।

विवरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 04169 सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल 02 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक फफूंद स्टेशन पर सुबह 09:25 बजे पहुँचकर 09:27 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 04170 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल 03 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक फफूंद स्टेशन पर 15:40 बजे पहुँचकर 15:42 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 04170 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल का झींझक स्टेशन पर 03 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 के मध्य समय संशोधित किया गया है। यह ट्रेन अब झींझक स्टेशन पर अपने पूर्व समय दोपहर 15:55-15:57 बजे के स्थान पर संशोधित समय शाम 16:03 बजे पहुँचकर 16:05 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेनों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी नेशनल ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) ऐप अथवा रेल हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *