मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट परिसर में एनटीपीसी कांटी सीएसआर फण्ड से निर्मित ‘मिट्टी कैफे’ का उद्घाटन

Spread the love

मुजफ्फरपुर । जिले के सिविल कोर्ट परिसर में आगंतुकों एवं कर्मचारियों की सुविधा के लिए मिट्टी कैफे’ का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री श्वेता कुमारी सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर  गौरव कुमार, जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर तथा  मोहिबुल्लाह अंसारी, सिटी एसपी, मुजफ्फरपुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। एनटीपीसी कांटी की ओर से  पी.आर. देबबर्मा, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) एवं  अजय प्रसाद, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

मिट्टी कैफे का निर्माण वित्तीय वर्ष 2025-26 के CSR बजट के माध्यम से किया गया है। यह बिहार में जिला न्यायालय परिसर के अंदर शुरू किए गए अपनी तरह के शुरुआती कैफे में से एक है। कैफे के शुरू होने से न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को परिसर के अंदर ही गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं स्नैक्स की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे उन्हें भोजन एवं अल्पाहार के लिए न्यायालय परिसर से बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। एनटीपीसी कांटी की यह CSR पहल सामुदायिक सुविधाओं के विकास तथा लोगों की दैनिक आवश्यकताओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और सार्थक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *