एनसीएल में आज से 2 अक्टूबर, 2026 तक चलेगा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान

Spread the love

“स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के संकल्प के साथ होंगे विविध आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के संकल्प के साथ आज (17 सितंबर) से 2 अक्टूबर, 2026 तक मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत एनसीएल मुख्यालय सहित सभी परियोजना एवं इकाइयों में वृहद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

एनसीएल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत “स्वच्छता शपथ” के साथ की जाएगी। इस अभियान के तहत एनसीएल मुख्यालय सहित सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा स्वच्छता संबंधी जन जागरूकता अभियान, सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई, सफाई के लिए गंदी जगहों की पहचान व सफाई, स्वच्छ पाठशाला का आयोजन, ‘स्वच्छता ज्ञान यात्रा’ के ज़रिए स्कूली छात्रों और युवाओं को शामिल और जागरूक करना, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और सफाई मित्र सुरक्षा और सम्मान शिविर के तहत सफाई मित्रों/ सफाई कर्मचारियों के लिए सिंगल-विंडो कैंप का आयोजन, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, स्वास्थ्य जाँच, पीपीई किट वितरण और सुरक्षा/कल्याण के अन्य उपाय, स्वच्छता के लिए जन-भागीदारी हेतु ‘स्पोर्ट्स फ़ॉर स्वच्छता’, ‘स्वच्छ पर्व-हरित पर्व’ (स्वच्छ त्योहार), घर-घर जाकर जागरूकता अभियान, नवाचारी स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन, ‘कबाड़ से जुगाड़ – वेस्ट टू वेल्थ’ और ‘कबाड़ से कला -वेस्ट टू आर्ट’ के ज़रिए रीसाइक्लिंग, पुरानी अनुपयोगी वस्तुओं के दोबारा इस्तेमाल को बढ़ावा देना एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे रंगोली, निबंध लेखन, ड्राइंग, पेंटिंग, स्लोगन लेखन का आयोजन किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त एनसीएल में आगामी 2 अक्टूबर,2026 को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एनसीएल कर्मी सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी का संदेश देंगे।
साथ ही ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के समापन कार्यक्रम में इस अभियान के अंतर्गत आयोजित विविध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों, सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।
गौरतलब है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार देशभर में 17 सितम्बर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ के 10वें संस्करण की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों, समुदायों और संस्थानों को एकजुट करके जमीनी स्तर पर साफ-सफाई लाना है, खासकर उन स्थानों पर जो अंधेरे, गंदे और उपेक्षित हैं। एनसीएल में यह अभियान 2 अक्टूबर, 2026  तक मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *