इस्पात शहर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ गणेश चतुर्थी का पालन

Spread the love

राउरकेला। इस्पात शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य संगठनों में 14 सितंबर, 2026 को गणेश चतुर्थी हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ पालन किया गया। राउरकेला इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी (डी.आई.सी.), आलोक वर्मा ने सेक्टर-18 स्थित दीपिका इस्पात शिक्षा सदन में आयोजित पूजा समारोह में भाग लिया तथा भगवान विनायक को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ दीपिका महिला संघति की अध्यक्षा, श्रीमती नम्रता वर्मा, कार्यपालक निदेशक (माइंस डेवलपमेंट-सी.एम.एल.ओ.), बी.के.गिरि, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स), बिस्वरंजन पलई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन), अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस), एम.पी.सिंह, कार्यपालक निदेशक (परियोजना), एस.पालचौधरी, डी.एम.एस. की सभी उपाध्यक्षा, श्रीमती स्मिता गिरि, डॉ. प्रतिज्ञा पलई, श्रीमती रीता रानी, श्रीमती नबनीता पालचौधरी, एवं संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

इसी प्रकार सेक्टर-5 स्थित बिगिनर्स अकादमी में भी दीपिका महिला संघति की अध्यक्षा, उपाध्यक्षा एवं शासी निकाय के सदस्यों द्वारा गणेश पूजा की गई। इस्पात शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी गणेश पूजा उत्साह एवं उमंग के साथ मनाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि हिंदू कैलेंडर के भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मदिवस के रूप में गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। यह भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय एवं व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। पारंपरिक कारीगरों द्वारा गणेश प्रतिमाओं का निर्माण त्योहार से कई महीने पहले ही शुरू कर दिया जाता है। इन प्रतिमाओं को घरों में सुसज्जित वेदियों तथा भव्य रूप से सजाए गए सार्वजनिक पंडालों में विधि-विधान एवं समारोहपूर्वक स्थापित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *