यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी में कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज

Spread the love

उद्घाटन मुकाबले में सोनभद्र को मात देकर चंदौली ने जमाया जीत का रंग

बबुरी, चंदौली। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, बबुरी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष  विकास सिंह एवं सचिव विजेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

उद्घाटन मुकाबला चंदौली और सोनभद्र की टीमों के बीच खेला गया। रोमांच और संघर्ष से भरपूर मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, फुर्ती और टीम भावना का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए चंदौली की टीम ने सोनभद्र को पराजित कर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। इस अवसर पर सदर ब्लॉक प्रमुख  संजय सिंह ‘बबलू’ एवं  हरिश्चंद्र अग्रहरी, पंकज दुबे, राजकुमार तिवारी, ब्रजेश सिंह, प्रमोद सिंह, राकेश सोनकर, जितेंद्र पाल, रामनारायण राजभर, कमलेश चौहान, निर्भय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *