भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा झांसी में पांच दिवसीय ‘फर्स्ट ऐड स्पेशल कोर्स’ का आयोजन

Spread the love

 प्रयागराज । राज्य मुख्यालय भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर मध्य रेलवे के तत्वावधान में 09 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक पांच दिवसीय ‘फर्स्ट ऐड स्पेशल कोर्स’ का आयोजन झांसी मंडल के जिला प्रशिक्षण केन्द्र में किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर कुशल प्रशिक्षक श्री संजय चतुर्वेदी, लीडर ट्रेनर (LT) एवं लीडर ऑफ द कोर्स के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है। शिविर में तीनों मंडलों के प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं स्टाफ को मिलाकर लगभग 62 सदस्य भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के पहले दिन तीनों मंडलों से आए सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस विशेष कोर्स में राज्य प्रतिनिधि के रूप में राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) रवि कान्त शर्मा, राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सुश्री मंजू जोशी उपस्थित हैं। शिविर की व्यवस्थाओं का संचालन जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) प्रदीप पाण्डे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) निर्मल सिंह संधु (क्वार्टर मास्टर) तथा झांसी जिला के वरिष्ठ लीडरों एवं सर्विस स्टाफ द्वारा किया जा रहा है।

*चिकित्सा अधिकारी ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण*

10 सितंबर 2026 को शिविर में विशेष अतिथि के रूप में मंडल चिकित्सा अधिकारी (झांसी) अभिनव निरंजन उपस्थित रहे। उन्होंने आपातकालीन स्थितियों में घायलों की जीवन रक्षा के लिए प्रयोगात्मक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव, बेहोशी और फ्रैक्चर जैसी गंभीर परिस्थितियों में डॉक्टर के पहुंचने या मरीज को अस्पताल ले जाने से पहले किस प्रकार सही प्राथमिक उपचार दिया जाए। श्री निरंजन ने उत्तर मध्य रेलवे राज्य मुख्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए स्काउट-गाइड्स द्वारा समाज में दिए जाने वाले योगदान की प्रशंसा की। इस प्रशिक्षण कोर्स में संजय चतुर्वेदी के साथ सहयोगी प्रशिक्षक के रूप में दिनेश कुमार (ALT/Scout), अनिल कुमार शर्मा (ALT/Rover), अंकित कुमार शर्मा (ALT/Rover), श्रीमती ज्योति कुमारी (ALT/Guide) तथा काउंसलर के रूप में शैलेन्द्र दुबे (HWB/Scout) एवं श्री सुब्रतो भट्टाचार्य (HWB/Scout) अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह प्रशिक्षण शिविर 13 सितंबर 2026 तक संचालित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *