अहरौरा बांध पर कुश्ती दंगल का आयोजन 

Spread the love

अहरौरा,मिर्जापुर। ठाकुर जी मेले के दूसरे दिन अहरौरा बांध पर सोमवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया अधिकांश कुश्ती बराबरी पर रही। अखाड़े पर महिला पहलवानों ने भी अपनी हुनर दिखाई लेकिन उनकी कुश्ती भी बराबरी पर रही। लगभग 50 हजार से अधिक दर्शकों के बीच आयोजित कुश्ती दंगल में सुबास पहलवान केकरहिया वाराणसी पल्लू पहलवान सिगरा वाराणसी को पटखनी दिया। इसके बाद हुए दर्जन भर कुश्ती बराबरी पर रही। इलाहाबाद केशरी अरविंद पहलवान की कुश्ती लक्कड़ पहलवान पूर्व केशरी वाराणसी के साथ हुई, रामबली पहलवान डोमरी की गौरव सरसा से हुई दोनों बराबरी पर रही। महिला पहलवान नेहा वाराणसी और बंदना चंदौली के बीच हुई कुश्ती भी बराबरी पर रही। दिलीप हाजीपुर की कुश्ती शमशेर बिहार के साथ भी बराबरी पर रही।

रेफरी की भूमिका में लटकू पहलवान और नाहर सिंह पहलवान रहे। अखाड़े पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी अवधेश सिंह उर्फ पप्पू पटेल, राधा कृष्ण सेवा स्थल समिति के मंत्री राजकुमार अग्रहरि फणींद्र श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कुश्ती दंगल का अवलोकन ठाकुर ने किया। ठाकुर जी मेले के दूसरे दिन अहरौरा बांध पर आयोजित विशाल कुश्ती दंगल का अवलोकन दुर्गा जी पहाड़ी पर विश्राम कर रहे कृष्ण कन्हैया रथ पर सवार होकर 4 बजे के करीब दंगल के सामने पहुंचे और दस मिनट तक रहे इसके बाद वहां से गोला कन्हैयालाल के लिए प्रस्थान कर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *