सोमवार को अहरौरा बांध पर 2 बजे से होंगा विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन
अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र के सत्यानगंज मोहल्ले में स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर से सोमवार को सायं लगभग छः बजे भगवान श्री कृष्ण का सुसज्जित रथ नगर भ्रमण पर बिहार के लिए निकला। इसी के साथ ही ठाकुर जी का तीन दिवसीय मेला शुरू हो गया। मेले के दूसरे दिन अहरौरा बांध के पास स्थित प्राकृतिक स्टेडियम में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। राधा कृष्ण मंदिर से रत्न जड़ित सुसज्जित रथ पर सवार होकर ठाकुर जी भगवान श्री कृष्ण को लेकर भक्त गण रथ खींचकर निकले और बीच बीच में रथ को रोककर श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और पूजन अर्चन किया।
भक्त गण रथ को लेकर मंदिर परिसर से चलकर हॉस्पिटल से चौक बाजार खड़ंजा होते हुए पांडेय जी दक्षिणी फाटक से दुर्गा जी पहाड़ी पर स्थित कदम के वृक्ष के पास पहुंचेंगे जहां ठाकुर जी रात्रि विश्राम करेंगे और रात्रि में वहां विराट कजली दंगल का आयोजन किया जाएगा । मेले के दूसरे दिन बांध पर कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। रथ के साथ मंदिर के अर्चक विजय शंकर मिश्र, अरविन्द मिश्र, राजकुमार अग्रहरि, सुरेश जायसवाल, अशोक अग्रहरि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा के प्रयाप्त प्रबंध किए थे।
