प्रयागराज मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिली राइड-हेलिंग कियोस्क की सुविधा

Spread the love

 प्रयागराज ।  उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी के उद्देश्य से मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर राइड-हेलिंग कियोस्क की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के लिए मेसर्स *Roppen Transportation Services Pvt. Ltd. (Rapido)* को 03 वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध आवंटित किया गया है। जिसमें से इस सुविधा का प्रारम्भ प्रयागराज जंक्शन पर आज दिनांक  05 सितंबर 2026 से कर दी गयी है| यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राइड-हेलिंग कियोस्क निम्नलिखित स्टेशनों पर उपलब्ध कराए गए हैं—

*प्रयागराज जंक्शन* (PRYJ): 01 कियोस्क – सिविल लाइंस साइड *कानपुर सेंट्रल* (CNB): 02 कियोस्क – घंटाघर साइड *गोविंदपुरी* (GOY): 01 कियोस्क

इन कियोस्क के माध्यम से यात्री सीधे राइड बुक कर सकेंगे तथा पहले से बुक की गई राइड के लिए निर्धारित स्थान पर सुविधाजनक ढंग से प्रतीक्षा भी कर सकेंगे। इससे रेलवे स्टेशन से गंतव्य तक यात्रियों के आवागमन की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, सुविधाजनक एवं सुरक्षित होगी। इस अनुबंध से रेलवे को लगभग ₹6.50 लाख प्रति वर्ष का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।

यह पहल महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन एवं मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, हरिमोहन के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न की गई। प्रयागराज मंडल की यह पहल यात्रियों को आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने तथा रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राइड-हेलिंग कियोस्क के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित अंतिम छोर तक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनके समग्र यात्रा अनुभव में और सुधार होगा। इस सुविधा का विस्तार मण्डल के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर जैसे अलीगढ़, टूंडला, फ़तेहपुर, सूबेदारगंज, प्रयागराज छिवकी एवं मिर्ज़ापुर में भी जल्द ही किया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *