चोलापुर। चोलापुर क्षेत्र के मोहाँव गोसाईपुर चौराहे के पास स्थित कान्हा रेस्टोरेंट एंड बैंक्विट हॉल में शुक्रवार को राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय कन्हैया पांडेय का 68वां जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन संघ जनपद इकाई में निवास करने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारियों में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय मौजूद रहे।
इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे , मंडल उपाध्यक्ष राजनाथ पांडेय उर्फ मुलाई गुरु , मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण पांडेय, मंडल सचिव उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह , मंडल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, अभय यादव , जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, जिला प्रभारी शिवपूजन सिंह, जिला महासचिव घनश्याम पांडेय जी सहित संगठन के शुभेच्छु अरुण पाठक जी एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंगवस्त्र व माला पहनाकर दीर्घायु होने की कामना की तथा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
