कई दिनों से जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले गये, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर

Spread the love

करमा,सोनभद्र। पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित खैरपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव खैराही में 63 केवीए, एवं उसी फीडर के अंतर्गत इमामबाड़े में भी एक 10 केवीए तथा करमा फीडर के अंतर्गत आने वाले इमामबाड़े में भी 10 केवीए का ट्रांसफार्मर बिगत कई दिनों से जला पड़ा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को दिया लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई है जिससे ग्रामीण बारिश के मौसम में अंधेरे में रहने के लिए मजबूर है।
   प्राप्त जानकारी के अनुसार पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाली विद्युत आपूर्ति बदहाल है जिसमें कई दिनों से कई ट्रांसफार्मर जले पड़े है। जानकारी के बावजूद भी कोई सक्षम अधिकारी द्वारा पहल नहीं किया जा रहा है। पसही विद्युत से निकलने वाली  खैरपुर फीडर  अंतर्गत आने वाले विद्युत आपूर्ति जो खैराही से होकर जाती है जहां लगे मुख्य नहर घाघर  के पास 63 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन-चार दिन से जला पड़ा हुआ है जिससे आधा गांव अंधेरे में   है वही इमामबाड़े में भी एक 10 केवीए का ट्रांसफार्मर भी खैरपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव में जला है इसी प्रकार करमा फीडर के अंतर्गत आने वाले इमामबाड़ा के पास  ही 10 केवीए का ट्रांसफार्मर भी कई दिनों से जाला है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है जिससे अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों को निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *