हाजीपुर । यात्रियों की भीड के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु पटना और अहमदाबाद के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 19421/19422 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी एवं तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है । अहमदाबाद से दिनांक 06.09.2026 से तथा पटना से दिनांक 08.09.2026 से यह प्रभावी होगा ।
गाड़ी सं. 19421/19422 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 2AC एवं 3AC का एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़ने के उपरांत 2AC के कोचों की संख्या 02 से बढ़कर 03 तथा 3AC के कोचों की संख्या 06 से बढ़कर 07 एवं कुल कोचों की संख्या 20 से बढ़कर 22 हो जायेगी ।
यात्रियों की सुविधा के हेतु गया-कामाख्या एक्सप्रेस में लगेंगे 3AC का एक अतिरिक्त कोच
हाजीपुर । आगामी पर्व त्योहार के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा गया और कामाख्या के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 15619/15620 गया-कामाख्या-गया एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे । यह सुविधा कामाख्या से गया के लिए 07.09.2026 से 30.11.2026 तक तथा गया से कामाख्या के लिए 08.09.2026 से 01.12.2026 तक उपलब्ध रहेगी ।
