प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी कृष्ण जन्माष्टमी, पूजा एवं त्योहारी सीजन के दौरान रेल यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत बरौनी, दरभंगा, ग्वालियर, हुब्बली और यशवंतपुर रूटों पर चलने वाली विशेष ट्रेनें अपनी पूर्व निर्धारित समय-सारिणी, ठहराव, मार्ग और कोच कंपोजिशन के अनुसार ही संचालित होती रहेंगी, जिससे त्योहारी सीजन में यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को सुगम आवागमन और कंफर्म टिकट की सुविधा मिल सकेगी, जिसका विवरण निम्नवत है-
1. गाड़ी संख्या 02563/02564 बरौनी–नई दिल्ली–बरौनी दैनिक स्पेशल
• गाड़ी संख्या 02563 (बरौनी से नई दिल्ली): यह ट्रेन 04 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन (88 अतिरिक्त फेरे) संचालित होगी।
• गाड़ी संख्या 02564 (नई दिल्ली से बरौनी): यह ट्रेन 05 सितंबर 2026 से 01 दिसंबर 2026 तक प्रतिदिन (88 अतिरिक्त फेरे) अपनी सेवाएं जारी रखेगी।
2. गाड़ी संख्या 02569/02570 दरभंगा–नई दिल्ली–दरभंगा दैनिक स्पेशल
• गाड़ी संख्या 02569 (दरभंगा से नई दिल्ली): यह ट्रेन 04 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन (88 अतिरिक्त फेरे) चलाई जाएगी।
• गाड़ी संख्या 02570 (नई दिल्ली से दरभंगा): यह ट्रेन 05 सितंबर 2026 से 01 दिसंबर 2026 तक प्रतिदिन (88 अतिरिक्त फेरे) संचालित होगी।3. गाड़ी संख्या 04137/04138 ग्वालियर–बरौनी–ग्वालियर द्विसाप्ताहिक स्पेशल • गाड़ी संख्या 04137 (ग्वालियर से बरौनी): यह ट्रेन 29 सितंबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को (18 अतिरिक्त फेरे) चलेगी।
• गाड़ी संख्या 04138 (बरौनी से ग्वालियर): यह ट्रेन 30 सितंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को (18 अतिरिक्त फेरे) संचालित होगी।
कोच संरचना: कुल 20 आईसीएफ कोच (01 एसी द्वितीय, 01 एसी तृतीय, 06 स्लीपर, 04 चेयर कार, 06 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर/डी)।
4. गाड़ी संख्या 04113/04114 प्रयागराज–एसएसएस हुब्बली–प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल (अतिरिक्त ठहराव सहित) • गाड़ी संख्या 04113 (प्रयागराज से हुब्बली): यह ट्रेन 03 अक्टूबर 2026 से 12 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को (11 अतिरिक्त फेरे) चलेगी। • गाड़ी संख्या 04114 (हुब्बली से प्रयागराज): यह ट्रेन 06 अक्टूबर 2026 से 15 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को (11 अतिरिक्त फेरे) संचालित होगी। अतिरिक्त ठहराव (चिकजाजूर): गाड़ी संख्या 04113 प्रयागराज-हुब्बली स्पेशल सुबह 10:50/10:53 बजे तथा गाड़ी संख्या 04114 हुब्बली-प्रयागराज स्पेशल सुबह 11:50/11:53 बजे चिकजाजूर स्टेशन पर रुकेगी।
5. गाड़ी संख्या 04149/04150 प्रयागराज–यशवंतपुर–प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल • गाड़ी संख्या 04149 (प्रयागराज से यशवंतपुर): यह ट्रेन 30 सितंबर 2026 से 09 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को (11 अतिरिक्त फेरे) चलाई जाएगी। • गाड़ी संख्या 04150 (यशवंतपुर से प्रयागराज): यह ट्रेन 03 अक्टूबर 2026 से 12 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को (11 अतिरिक्त फेरे) अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।
