प्रयागराज ।रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ/सीटें उपलब्ध कराने और प्रतीक्षासूची को क्लियर करने के उद्देश्य से विशेष ट्रेनों की कोच संरचना में स्थाई बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
क्रं.सं. गाड़ी संख्या से-तक वर्तमान गाड़ी संरचना संशोधित गाड़ी संरचना तिथि से प्रभावी
1 04113 प्रयागराज – एसएसएस हुब्बल्ली एसएलआर/डी-02, सामान्य-08, स्लीपर -09, एसी तृतीय-03 = 22 कोच एसएलआर/डी-02, सामान्य-08, स्लीपर-10, एसी तृतीय-03 = 23 कोच 05.09.26 2 04114 एसएसएस हुब्बल्ली -प्रयागराज 08.09.26 3 04119 सूबेदारगंज – वलसाड एसएलआर/डी-02, सामान्य -08, स्लीपर -08, एसी तृतीय -01, = 19 कोच एसएलआर/डी-02, सामान्य -08, स्लीपर-09, एसी तृतीय -01, = 20 कोच 05.09.26 4 04120 वलसाड – सूबेदारगंज 06.09.26
2.रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक कारणों से गाड़ी संख्या 04159/04160 प्रयागराज-विशाखापट्टनम-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन के फेरों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। निरस्त की गई तिथियों का विवरण निम्नानुसार है:
• गाड़ी संख्या 04159 (प्रयागराज से विशाखापट्टनम): दिनांक 04.09.2026 से 27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली सेवाएं निरस्त रहेंगी। • गाड़ी संख्या 04160 (विशाखापट्टनम से प्रयागराज): दिनांक 05.09.2026 से 28.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलने वाली सेवाएं निरस्त रहेंगी। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पूर्व ट्रेन समय-सारणी और स्थिति की जानकारी अधिकृत रेल माध्यमों (NTES ऐप/139) से अवश्य प्राप्त कर लें।
