एलआईसी की स्थानीय शाखा में मनाया गया 70वां स्थापना दिवस

Spread the love

रेणुकूट। भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा में मंगलवार को 70वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर पूरी शाखा को आकर्षक ढंग से रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। शाखा में आने वाले ग्राहकों के बीच भी समारोह को लेकर उत्साह देखने को मिला। आयोजित कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक संतोष पांडेय और वरिष्ठ विकास अधिकारी रतन प्रकाश राय ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारियों, अभिकर्ताओं और ग्राहकों ने निगम की उपलब्धियों पर चर्चा की तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शाखा प्रबंधक संतोष पांडेय ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने 70 वर्षों के सफर में लगातार प्रगति की है। निगम ने अपनी सेवाओं और योजनाओं के माध्यम से देशभर के करोड़ों लोगों को जीवन बीमा का सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया है। यही कारण है कि सात दशक बाद भी ग्राहकों का भरोसा और विश्वास निगम के साथ मजबूती से बना हुआ है।

वरिष्ठ विकास अधिकारी आरपी राय ने कहा कि अभिकर्ता निगम की रीढ़ हैं। अभिकर्ता क्षेत्र में लगातार मेहनत कर लोगों को बीमा के महत्व और विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हैं। उनकी मेहनत और लगन के चलते निगम निरंतर उत्तरोत्तर वृद्धि कर रहा है। उन्होंने सभी अभिकर्ताओं को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में दुद्धी से आए ग्राहक अशोक जायसवाल ने कहा कि वह बीते कई वर्षों से निगम के पॉलिसीधारक हैं और आज भी उनका भरोसा एलआईसी के साथ बना हुआ है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुशवाहा, रूपेश ठाकुर, निखिल श्रीवास्तव, विशाल सरोज, विकास सिंह, आदर्श सिंह, अमित त्रिपाठी, गुड्डी भारती, अनामिका चौरसिया, योगेंद्र पटेल, तरुण, अमिताभ मिश्रा,अमर बहादुर, केडी शुक्ला, राजेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *