मिताली महिला समिति द्वारा उल्लासपूर्वक मनाया गया हरियाली तीज उत्सव

Spread the love

विजयपुरा। मिताली महिला समिति, एनटीपीसी कुडगी द्वारा हरियाली तीज उत्सव पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सृजना महिला मंडल, सोलापुर की अध्यक्षा श्रीमती शिफाली जी, मिताली महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति तिवारी जी तथा अन्य वरिष्ठ सदस्यों के पारंपरिक तिलक स्वागत से हुआ। कार्यक्रम में एक रोचक एंट्री गेम का भी आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का विधिवत आरंभ हुआ तथा श्रीमती प्रीति तिवारी जी ने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

उत्सव के दौरान समिति सदस्यों का परिचय प्रस्तुत किया गया तथा स्वागत नृत्य, तीज, सावन एवं श्रृंगार विषयों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कजरी गायन, समूह गीत, भक्ति एवं सावन आधारित मनमोहक नृत्य तथा मनोरंजक सरप्राइज गेम्स ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बहुप्रतीक्षित तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता, रैंप वॉक एवं विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया। आकर्षक ढंग से सजाए गए मंच एवं झूले ने उत्सव की शोभा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान तीज क्वीन विजेताओं का ताज पहनाकर सम्मान किया गया तथा मेहंदी प्रतियोगिता, एंट्री गेम एवं सरप्राइज गेम्स के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागी सदस्यों को स्मृति स्वरूप उपहार भी वितरित किए गए। पूरे आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी सौहार्द, संस्कृति एवं परंपरा का सुंदर परिचय दिया। यह आयोजन संगीत, उत्साह, सहभागिता और एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिसने हरियाली तीज के उल्लास को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *