औरंगाबाद। बीआरबीसीएल में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह एवं खेल भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों, महिलाओं एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ए. जे. राजकुमार ने जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्वास्थ्य एवं फिटनेस को प्राथमिकता देने और खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने स्वस्थ जीवनशैली, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।
बीआरबीसीएल में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
