सोनभद्र, सिंगरौली। शनिवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अंतरक्षेत्रीय क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया. एनसीएल झिंगुरदा परियोजना में आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में कंपनी की सभी परियोजना एवं इकाइयों से महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया।
क्रॉस कंट्री रेस के अंतर्गत पुरुष प्रतिभागियों द्वारा 8 किमी एवं महिला प्रतिभागियों द्वारा 2.5 किमी की दूरी तय की गयी। व्यक्तिगत प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जयंत क्षेत्र से श्री जगत कुमार वैश्य ने पहला, सतीश कुमार ने दूसरा और अमलोरी से यू. पी. सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । वहीं महिला वर्ग में एनएससी से मीना कुमारी ने प्रथम, हेमलता कुमारी ने दूसरा और सीता साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ ग्रुप चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में क्रमश: जयंत क्षेत्र प्रथम एवं निगाही क्षेत्र द्वितीय स्थान पर रहा एवं महिला वर्ग में नेहरू शताब्दी चिकित्सालय प्रथम एवं बीना क्षेत्र द्वितीय स्थान पर रहा। क्रॉस कंट्री रेस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।
प्रतियोगिता के दौरान महाप्रबंधक (मानव संसाधन), राजेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय महाप्रबंधक (झिंगुरदा), असीम कुमार बाग़, कंपनी जेसीसी सदस्य – सीएमएस से अजय कुमार, बीएमएस से अशोक मिश्रा, आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह, एचएमएस से अशोक पांडे, सीएमओएआई प्रतिनिधि, सर्वेश कुमार सिंह, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड मेंबर्स, झिंगुरदा परियोजना से विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघ प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
