कैथी में सामुदायिक शौचालय के रास्ते में महीनों से गिरा पेड़ हटाने की मांग

Spread the love

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैथी द्वितीय में सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति के साथ ही उसके रास्ते में महीनों से पेड़ टूटकर गिरा पड़ा है। इससे शौचालय का उपयोग करने के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को गिरे पेड़ को फांदकर रास्ता पार करना पड़ता है, जिससे गिरकर चोटिल होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई कर्मचारी की तैनाती होने के बावजूद सफाई व्यवस्था और जनसुविधाओं को लेकर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गांव की समस्याओं के समाधान को लेकर जिम्मेदारों की सक्रियता कम हो गई है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी पर भी ग्रामीणों ने समस्याओं के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है।
ग्रामीण राहुल, सुरेंद्र, अनिल और कल्लू ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि सामुदायिक शौचालय के रास्ते में गिरे पेड़ को तत्काल हटवाकर आवागमन सुचारु कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश ने फोन पर बताया कि गिरे पेड़ को काटने के लिए श्रमिक से कहा गया है, टहनियां काटने के लिए इलेक्ट्रिकल आरी का इस्तेमाल होना है, लेकिन बारिश के कारण पेड़ की टहनियां गीली हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *