उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित

Spread the love

*महाप्रबंधक  द्वारा 11 खिलाड़ी एवं सपोर्ट स्टाफ किए गए सम्मानित*        

प्रयागराज । राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय,  मंडलों एवं अन्य इकाईयों मे विभिन्न कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 29.08.2026 को उत्तर मध्य रेलवे रेलगॉव स्टेडियम में विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ साथ पिछले एक वर्ष के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तर मध्य रेलवे के  खिलाड़ियों और कोचों को स्पंदन अधिकारी क्लब में महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। आज सर्वप्रथम महाप्रबंधक ने 04 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ को रवाना किया। इसके उपरांत शॉट पुट, 100 मीटर दौड़ और रस्सा कशी, प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।  इसी क्रम में स्पंदन अधिकारी क्लब के सभागार में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण और उत्कृष्ट खेल योगदानकर्ताओं का सम्मान हुआ। 

इस अवसर पर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह  के हाथो से सम्मानित होने वालों में उत्तर मध्य रेलवे के रोहित – हॉकी खिलाड़ी, उपासना सिंह – हॉकी खिलाड़ी, करिश्मा यादव – हॉकी खिलाड़ी, भावना गोपलानी- क्रिकेट,  परना पॉल-क्रिकेट, संदीप सिंह-पॉवर लिफ्टिंग,   कोमल कोहार-भारोतोलन, भूपेंद्र सिंह- एथलेटिक्स,  रागनी गौड़- कोच, एथलेटिक्स ,  आदित्य सिंह राणा- जिम्नास्टिक, सिद्धार्थ वर्मा- जिम्नास्टिक शामिल रहे।

ज्ञात हो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे इस सम्मान समारोह में कार्यक्रम का प्रारंभ में उनकी फोटो पर महाप्रबंधक महोदय एवं अन्य अधिकारियों तथा खिलाड़ियों द्वारा  माल्यार्पण किया गया।  कार्यक्रम में आगमन पर महाप्रबंधक महोदय का स्वागत पौधा भेंट कर अध्यक्ष उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ एवं प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक एस पी द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर अपने स्वागत संबोधन में अध्यक्ष उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ एवं प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक एस पी द्विवेदी ने उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ की उपलब्धियों और गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

इसी क्रम में  इस अवसर पर अपने संबोधन में महाप्रबंधक ने कहा कि हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन से जुड़े अनुभव स्वाभाविक रूप से हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। सभी उपस्थित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि, हमारे खिलाड़ी भी हम सबके लिए उत्साह और प्रेरणा का सबब बनते रहते हैं। आज हमारे खिलाड़ियों जिनके प्रदर्शन ने हमें गौरवान्वित किया है हम उनको सम्मानित कर रहे हैं हम आशा करते हैं ना सिर्फ ये बल्कि अन्य जो खिलाड़ी भी इस समारोह में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हैं वो भी इससे प्रेरित होंगे और भविष्य में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।  

इसी क्रम में क्रॉस कंट्री दौड़ में  तीन वर्गों – 20 वर्ष से कम, 20-50 वर्ष एवं 50 वर्ष से अधिक में आयोजित हुई। क्रॉस कंट्री खेल – 20 वर्ष से कम आयु में हार्दिक तिवारी ने प्रथम स्थान, अर्षित जायसवाल ने द्वितीय स्थान, यशराज ने तृतीय स्थान, 20 से 50 आयु में वाशिष्ठ कुमार ने प्रथम स्थान, मो. हुसैन ने द्वितीय स्थान, राजेश कुमार ने तृतीय स्थान, 50 से ऊपर आयु में डॉ अमित मालवीय ने प्रथम स्थान , रविन्द्र प्रसाद ने द्वितीय स्थान , आर. एस. वी. सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

गोला फेंक खेल में दिनेश राय ने प्रथम स्थान ,दानिश अली ने द्वितीय स्थान, प्रवीण दुबे ने तृतीय स्थाम प्राप्त किया। अधिकारी वर्ग में सचिव महाप्रबंधक अखिल शुक्ला ने प्रथम तथा प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक एस पी द्विवेदी एवं प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी मुदित चंद्रा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर दौड़ बच्चों में दिव्यांश राय ने प्रथम स्थान, विहान सिंह ने द्वितीय स्थान , हार्दिक तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारत ने प्रथम स्थान प्रवीण दुबे ने द्वितीय स्थान, मो. नासिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  रस्सा कशी खेल में वाणिज्य विभाग की टीम विजेता  और उप विजेता रेलवे सुरक्षा बल की टीम रही।  इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन श्री गौतम जैन महासचिव उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ ने किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव डॉ अमित मालवीय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *