शातिर लुटेरा गिरफ्तार, लूट का पैसा बरामद

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की रात्रि वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित क्षेत्र के  सुरभी शोध संस्थान तपोवन मार्ग हिनौता रोड पर आपरेशन लंगड़ा कर लूट के अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अदद देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा सहित लूट का 5300 सौ रुपए बरामद किया गया। क्षेत्राधिकारी आपरेशन मोहमद फहीम ने बताया की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की अहरौरा टोल प्लाजा के पास ट्रक चालक के साथ हुई लूट का एक शातिर आरोपी सुरभि शोध संस्थान की तरफ जा रहा है।

 इस सूचना पर पुलिस टीम ने सुरभी शोध संस्थान के पास पहुंचकर चारों तरफ से घेरा बंदी कर जा रहे आरोपी अभियुक्त को रोका गया तो अभियुक्त ने गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया इसके बाद पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी करते हुए फायरिंग की  जिसमें वांछित अभियुक्त को गोली लगी जो गिरकर कराहने लगा ।  पुलिस टीम द्वारा पास जाकर देखा गया तो उसके बाये पैर मे गोली लगी थी जिसका नाम पता पूछा गया तो उसनें अपना नाम जावेद पुत्र इस्लाम निवासी दुर्गाजी पहाड़ी नई बस्ती  अहरौरा मीरजापुर उम्र 23 वर्ष बताया ।  जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से 01 अदद देशी तमंचा, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर लूट के 5300 रुपए नगद तथा ट्रक चालक जिसका लूट किया था उसका  आधार कार्ड बरामद हुआ ।  घायल अभियुक्त को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा भिजवाया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य है।  घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई ।

पुलिस ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त  अहरौरा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं  22 अगस्त को अपने साथियों के साथ मिलकर अहरौरा टोल प्लाजा के पास से ट्रक चालक के जेब में रखे पर्स व मोबाइल छीन कर भाग गया था उसी लूट का पैसा व आधार कार्ड मेरे पास था ।   हिरासत में लिए गए आरोपी जावेद पुत्र इस्लाम पर सात मुकदमे पहले से दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *