रक्षाबंधन की मीठी यादों के साथ दिल्ली की वापसी अब और भी आसान-उत्तर मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेन

Spread the love

रक्षाबंधन पर्व पर प्रयागराज और शकूरबस्ती के मध्य स्पेशल ट्रेन का संचालन

प्रयागराज। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रयागराज और शकूरबस्ती के बीच एक-एक फेरे के लिए रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन (04165/04166) चलाने का निर्णय लिया गया है।  इस 19 कोच वाली स्पेशल ट्रेन में 09 स्लीपर, 02 एसी तृतीय, 06 सामान्य श्रेणी और 02 एसएलआर/डी  कोच शामिल रहेंगे। 

गाड़ी संख्या 04165 (प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल) दिनांक 29 अगस्त 2026 को प्रयागराज से रात 20:00 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में यह ट्रेन फतेहपुर (21:15/21:17), कानपुर (22:20/22:25), इटावा (00:55/00:57), टूंडला (02:20/02:22), अलीगढ़ (04:50/04:52) और दिल्ली (08:15/08:25) रुकते हुए अगली सुबह 10:00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।  वापसी में गाड़ी संख्या 04166 (शकूरबस्ती-प्रयागराज स्पेशल) दिनांक 30 अगस्त 2026 को शकूरबस्ती से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद दिल्ली (12:35/12:45), अलीगढ़ (14:10/14:12), टूंडला (15:40/15:42), इटावा (16:38/16:40), कानपुर (18:45/18:50) और फतेहपुर (19:48/19:50) होते हुए रात 22:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *