तीन बार बहिष्कार के बाद चौथी बार पास हुआ नगर पालिका का 41 करोड़ 40 लाख 90 हजार रुपए का बजट 

Spread the love

सभी सभासद की उपस्थिति में सम्पन्न हुई बोर्ड की  बैठक 

अहरौरा, मिर्जापुर । नगर पालिका परिषद अहरौरा का बहु प्रतिक्षित बजट छः महीने बाद गुरुवार को 41 करोड़ 40 लाख 90 हजार रुपए के अनुमानित आय का सभासदों ने करतल ध्वनि से पास कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि बजट पास होने के बाद नगर के विकास को गति मिलेगी। गुरुवार को नगर पालिका क्षेत्र के दुर्गा जी मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा आहूत बैठक में सभी सभासद तीन बार पूर्व में बजट का बहिष्कार करने के बाद चौथी बार उपस्थित रहे।

सदन में नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने 41 करोड़ 40 लाख 90 हजार रुपए अनुमानित आय ,35 करोड़ 84 लाख 20 हजार रुपए अनुमानित व्यय, 5 करोड़ 56 लाख 70 हजार रुपए अनुमानित अवशेष का बजट रखा तो सभासदों ने करतल ध्वनि से पास कर दिया। अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने बताया कि बजट में सबसे अधिक निर्माण कार्यों पर खर्च किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा की बजट पास होने से नगर के पिछले छः महीने से रुके पड़े विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने सभासदों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नगर के चतुर्दिक विकास का आश्वासन दिया। बैठक में आशीष कुमार, इरशाद आलम, मो सलीम, कृष्ण कुमार तिवारी, प्रमोद मौर्य, प्रभु मौर्य, रेहान पटेल, अशोक मौर्य, बिनोद कुमार, सीता जायसवाल, इंद्रावती देवी, मंजू, रेनू सहित सभी सभासद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *