हिंडालको महान एल्युमिनियम की CSR पहल: सी.एम. राइज स्कूल के 262 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग

Spread the love

*बच्चों के हाथ में बैग नहीं, भविष्य की उम्मीदें सौंप रहे हैं : श्रद्धा मिश्रा*

सिंगरौली । हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, महान एल्युमिनियम के CSR विभाग द्वारा प्रोजेक्ट ‘अध्ययन’ के अंतर्गत सी.एम. राइज स्कूल, बर्गवां में स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नर्सरी से कक्षा 5 तक अध्ययनरत 262 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम में मानसी महिला मंडल की श्रद्धा मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “बच्चों के हाथ में हम केवल स्कूल बैग नहीं, बल्कि उनके बेहतर भविष्य की उम्मीदें सौंप रहे हैं। शिक्षा वह माध्यम है, जो बच्चों के सपनों को दिशा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की ताकत देती है।”

उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में किया गया प्रत्येक प्रयास समाज के बेहतर भविष्य की नींव तैयार करता है। आर्थिक परिस्थितियां किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बनें, इसके लिए समाज और संस्थाओं को मिलकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा शिक्षकों और अभिभावकों का सम्मान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शीतल श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयास एवं समन्वय से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय के शिक्षकों ने हिंडालको CSR की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को स्कूल बैग जैसी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री मिलने से उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता है। “एक बैग, एक संकल्प—हर बच्चे की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए एक कदम।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *