भीम आर्मी की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

Spread the love

सोेनभद्र। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की सोनभद्र इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को राबर्ट्सगंज में संपन्न हुई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध मुख्य अतिथि के रूप में और संजय सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, उसके विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करना था। मुख्य अतिथि ने संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अरशद जमाल, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ, अधिवक्ता अमित रंजन, अधिवक्ता आर.वी. पटेल, शिव कुमार, ओबरा विधानसभा संयोजक किशन भारती और इंद्रदेव कनौजिया सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विशिष्ट अतिथि ने संगठन की एकजुटता और सक्रियता बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा संविधान एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *