श्री बालाजी दादो जी महाराज हनुमान मेले के अवसर पर परसनेऊ स्टेशन पर गाड़ियों  का अस्थायी ठहराव

Spread the love

प्रयागराज। उत्तर पश्चिम रेलवे के परसनेउ स्टेशन पर श्री बालाजी दादाजी महाराज हनुमान मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए  ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। गाडी संख्या 12403, प्रयागराज-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31.08.26 व 01.09.26 को प्रयागराज से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 17.27 बजे आगमन एवं 17.29 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12404, लालगढ-प्रयागराज एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 01.09.26 व 02.09.26 को लालगढ से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 09.29 बजे आगमन एवं 09.31 बजे प्रस्थान करेगी। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व रेलगाड़ियों की अद्यतन जानकारी हेतु रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा NTES ऐप का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *