सेवा के नियमित होने से उत्तर और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के बीच व्यापारिक कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा
प्रयागराज । रेल प्रशासन द्वारा अपने सम्मानित यात्रियों की सुविधा हेतु दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु विशेष गाड़ी (03251/03252) का नई गाड़ी संख्या 22365/22366 के साथ नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। दिनांक 01 सितंबर 2026 से गाड़ी संख्या 03251/03252 के स्थान पर नई नियमित एक्सप्रेस गाड़ी 22365/22366 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस संचालित होगी। इस गाड़ी सेवा के दैनिक संचालन से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले परीक्षार्थियों, आईटी पेशेवरों, मरीजों और व्यापारिक यात्रियों को सीट आरक्षण में अत्यधिक सुगमता मिलेगी तथा नियमित परिचालन से यात्रियों को अंतिम समय की अनिश्चितताओं से राहत भी मिलेगी।
गाड़ी संख्या 22365 दानापुर से 01.09.2026 से प्रतिदिन तथा गाड़ी संख्या 22366 एसएमवीटी बेंगलुरु से 03.09.2026 से प्रतिदिन अगले आदेश तक चलेगी। इस सुपरफास्ट श्रेणी की गाड़ी में कुल 24 कोच (एसएलआर/डी-2, सामान्य-7, स्लीपर-10, एसी तृतीय-3, एसी द्वितीय-2) शामिल होंगे।
इस गाड़ी की पूर्ण समय-सारणी इस प्रकार है:
गाड़ी संख्या 22365 दानापुर से प्रतिदिन दोपहर 14:45 बजे प्रस्थान कर आरा (15:16/15:18), बक्सर (16:13/16:15), पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (17:53/18:00), प्रयागराज छिवकी (20:25/20:27), सतना (00:10/00:15), जबलपुर (03:25/03:35), इटारसी (07:20/07:30), नागपुर (12:05/12:10), सेवाग्राम (13:20/13:22), चंद्रपुर (15:05/15:08), बल्हारशाह (16:00/16:05), वारंगल (19:00/19:02), विजयवाड़ा (23:35/23:45), ओंगोल (01:28/01:30), गूडूर (04:53/04:55), पेरम्बूर (07:55/08:00), काटपाडी (09:50/10:00), जोलारपैट्टै (11:35/11:40), बंगारपेट (12:40/12:42), वाइटफील्ड (13:20/13:22) होते हुए दोपहर 14:30 बजे एसएमवीडब्ल्यू बेंगलुरु पहुंचेगी।
वापसी दिशा में, गाड़ी संख्या 22366 एसएमवीडब्ल्यू बेंगलुरु से प्रतिदिन रात्रि 23:50 बजे प्रस्थान कर वाइटफील्ड (00:13/00:15), बंगारपेट (00:53/00:55), जोलारपैट्टै (02:20/02:25), काटपाडी (03:50/04:00), पेरम्बूर (05:55/06:00), गूडूर (09:53/09:55), ओंगोल (11:58/12:00), विजयवाड़ा (14:55/15:05), वारंगल (18:18/18:20), बल्हारशाह (21:35/21:40), चंद्रपुर (22:02/22:05), सेवाग्राम (23:51/23:53), नागपुर (01:00/01:05), इटारसी (05:50/06:00), जबलपुर (09:00/09:10), सतना (13:00/13:05), प्रयागराज छिवकी (17:30/17:32), पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (20:58/21:05), बक्सर (22:10/22:12), आरा (23:01/23:03) होते हुए मध्यरात्रि 00:15 बजे दानापुर पहुंचेगी।
