हर घर तिरंगा प्रदर्शनी देखने पहुंचे 450 छात्र, जानी राष्ट्रीय ध्वज की गौरवगाथा

Spread the love

रामागुंडम, । स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत एनटीपीसी रामागुंडम में 13 से 20 अगस्त तक आयोजित विशेष ‘हर घर तिरंगा’ प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी ज्ञानवर्धक पहल बन रही है। आज स्कूल के कक्षा 6 से 10 तक के लगभग 450 छात्रों ने प्रदर्शनी का दौरा किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे से जुड़े मूल आदर्शों, उसके महत्व तथा भारत के राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइन और प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक यात्रा के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी जाना कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महान स्वतंत्रता सेनानियों और विद्वानों ने राष्ट्रीय ध्वज की परिकल्पना एवं उसे सम्मान दिलाने में किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभी तक 1200 लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर चुके हैं

प्रदर्शनी में तिरंगे के महत्व के साथ-साथ भारत के स्वतंत्रता संघर्ष, राष्ट्रीय पहचान और एकता की भावना को दर्शाने वाली विभिन्न जानकारियां एवं प्रदर्शनियां लगाई गई हैं। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में विशेष रुचि दिखाई और राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। इससे पूर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन  चंदन कुमार सामंता, कार्यकारी निदेशक (आरएंडटी), एनटीपीसी रामागुंडम एवं तेलंगाना ने मुख्य अतिथि के रूप में किया था। इस अवसर पर श्रीमती राखी सामंता, अध्यक्षा, दीप्ति महिला समिति (डीएमएस) भी उपस्थित रहीं।

एनटीपीसी रामागुंडम द्वारा आयोजित यह पहल कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, टाउनशिप के निवासियों और विद्यार्थियों में देशभक्ति, एकता, राष्ट्रीय गौरव तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से एनटीपीसी रामागुंडम स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को जनभागीदारी और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *