सांकतोड़िया (आसनसोल), : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने मुख्यालय सहित सभी इकाइयों में देशभक्ति और उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। मुख्यालय में सीएमडी सतीश झा ने तिरंगा फहराया और सुरक्षा व सीआईएसएफ की औपचारिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गीत का भावपूर्ण गायन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए झा ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए ऊर्जा सुरक्षा और विकसित भारत @2047 में ईसीएल की भूमिका रेखांकित की। उन्होंने परिचालन उत्कृष्टता, सुरक्षा, तकनीकी नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और कर्मचारी कल्याण पर जोर दिया।
समारोह में ईसीएल के निदेशकगण, मुख्य सतर्कता अधिकारी, शताक्षी महिला मंडल की पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि एवं संविदा कर्मी उपस्थित रहे। अंत में सिक्किम की तीस्ता स्टेज-VI जलविद्युत परियोजना में बचाव अभियान में शामिल ईसीएल माइंस रेस्क्यू टीम के सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
