फूड सेफ्टी विभाग द्वारा भोजन में उपयुक्त किए जाने वाले खाद्य सामग्री की नियमित हो जांच- जिलाधिकारी
चन्दौली । जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड चाहनियां के ग्राम बैराठ (रामगढ़) स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय (आवासीय) का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी कक्षाओं के भौतिक सत्यापन करते हुवे कहा कि यहां पर हर प्रकार सुविधाओं से लैस कक्षाएं है जिसका सदुपयोग करते हुवे अध्यापक अपनी मेहनत और ईमानदारी पूर्वक कार्य संपादित करते हुवे छात्रों के उज्वल भविष्य निर्धारित करे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने में भोजन कर रहे बच्चों से भोजन के स्वाद एवं गुणवत्ता के साथ पठन पाठन के बारे में जानकारी ली जिसपर बच्चों ने बताया कि निर्धारित समय पर नाश्ता, भोजन की उत्तम व्यवस्था मिलती है तथा अध्यापकों द्वारा समय से पठन पाठन का कार्य कराया जाता है।उन्होंने किचन में जाकर विजित रजिस्टर एवं फूड सेफ्टी विभाग द्वारा उपयुक्त किए जानेवाली सामग्री की जांच रिपोर्ट को देखा तथा रेगुलर बेहतर स्वास्थ्यवर्धक भोजन दिए जाने के निर्देश दिये।
