हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

लातेहार । पीवीयूएनएल बनहरदीह कोयला खनन परियोजना (BCMP) की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत बारी स्थित जन सूचना केंद्र एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को तिरंगे के महत्व और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में बारी सहित आसपास के गांवों के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुए। महाप्रबंधक  निरोद कुमार मल्लिक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में एम. चंद्रसेगर, AGM (Mining), आर.बी. सिंह, AGM (LA/R&R), सिद्धार्थ शंकर, AGM (Infrastructure) सहित परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा चेतर पंचायत की तृतीय बैच की सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला अभ्यर्थियों के साथ भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। परियोजना प्रबंधन ने ग्रामीणों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *